AIIMS में निकली हैं नौकरियां, जल्द कर ले आवेदन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, AIIMS, दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट एवं डेमोंस्ट्रेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन करने की सीधी लिंक नीचे साझा की गई है. कुल 410 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें सीनियर रेजिडेंट एवं डेमोंस्ट्रेटर के तमाम पद सम्मिलित हैं. विस्तृत वैकेंसी डिटेल भर्ती के अधिसूचना में देखी जा सकती है.
महत्वपूर्ण तिथि:-
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 16 मई 2022
शैक्षणिक योग्यता:-
विभिन्न पदों के लिए एमडी/ डीएनबी सहित शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. जिसकी डिटेल भी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.
आयु सीमा:-
पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय किए गए है. हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें छूट का प्रावधान है.
ऐसे करें आवेदन:-
पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
आवेदन शुल्क:-
पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा. हालांकि SC, ST और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह 1200 रुपए निर्धारित है.
Similar Post
-
मिजोरम में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया गया जारी, 87.67 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
मिजोरम में बुधवार को 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किय ...
-
ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन ...
-
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो ...
