राज्यपाल ने की सद्भाव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
- दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश,
- पुलिस महानिदेशक से दूरभाष पर संवाद कर ली हालात के बारे में जानकारी
जयपुर, गुरुवार, 05 मई 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री एम.एल. लाठर से दूरभाष पर संवाद कर जोधपुर में हुए उपद्रव के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था हर स्तर पर कायम रखे जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को यह भी निर्देश दिए कि इस तरह के मामलों में पुख्ता कार्रवाई कर सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने कहा कि राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली ताकतों को किसी भी स्तर पर बर्दास्त नहीं किया जाना चाहिए। मिश्र ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे बरसों से चली आ रही हमारे यहां की परस्पर सद्भाव, भाईचारे और आपसी समन्वय की गंगा-जमुनी संस्कृति को बनाए रखें।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
