विजय सेतुपति की की फिल्म 'माइकल' का पोस्टर रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति और संदीप किशन की फिल्म 'माइकल' का पोस्टर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। विजय सेतुपति ने संदीप किशन के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा,'मेरे सबसे प्यारे निर्देशक रंजीत जयकोडी की फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए खुशी हो रही है। जन्मदिन की शुभकामनाएं संदीप किशन।' फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ''माइकल'' के पोस्टर को शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा,'विजय सेतुपति और सुंदीप किशन की फिल्म माइकल का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म में विजय सेतुपति और संदीप किशन दिखेंगे। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर आ गया है।' रंजीत जयकोडी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय सेतुपति और संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
