अभिनेत्री सीरत कपूर के लिए सबसे बड़ी स्टार हैं उनकी मां
दक्षिण भारतीय फिल्मों से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली अभिनेत्री सीरत कपूर ने कहा कि उनकी मां उनके लिए सबसे बड़ी स्टार हैं और वह उनकी प्रेरणास्रोत है। सीरत कपूर ने कहा,' एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब मुझे मां की याद नहीं आती है। जब मैं अपनी मां के जीवन को देखती हूँ, तो मुझे उनसे प्रेरणा मिलती है। वह असली स्टार हैं और मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।' अभिनेत्री ने कहा,'मैंने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, वह मां के समर्थन, प्यार और प्रोत्साहन की वजह से किया। वह मुझे अपनी बैटरी बुलाती है, जो की वास्तव में बहुत ही ज़्यादा उल्टा है।' सीरत ने 'मदर्स डे' के अवसर पर अपनी मां को याद करते हुए कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो, वह मेरे बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह मेरी फिल्म ''मारीच'' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
