केरल के रेस्तरां से ऑनलाइन मंगाया पराठा, पैकेट पर मिली साँप की खाल

img

सोशल मीडिया पर आए दिन ऑनलाइन ऑर्डर मंगाने पर इच्छित वस्तु के स्थान पर अन्य वस्तुओं का मिला अब आम समाचार की तरह है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें खाने के पैकेट के अन्दर साँप की खाल मिली है। केरल के तिरुअनंतपुरम से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां, एक लडक़ी ने अपने परिवार के लिए ऑनलाइन पराठा ऑर्डर किया था। लेकिन जब पराठे के पैकेट को खोला गया तो पूरे परिवार के होश उड़ गए। खाना जिस न्यूजपेपर में लिपटा हुआ था उसके साथ सांप की खाल भी थी। सांप की खाल देखकर परिवार वाले सदमे में आ गए और इसकी शिकायत पुलिस से की। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने होटल को अस्थाई रूप से बंद करा दिया। इसके साथ ही होटल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि जब तक होटल की साफ-सफाई नहीं हो जाती होटल को नहीं खोला जाएगा।

प्रिया नाम की महिला और उसकी बेटी ने दो पराठे खरीदे थे - बेटी ने उनमें से एक को खा लिया और जैसे ही प्रिया अपना पराठा खाने वाली थी, उसे पैकेट पर सांप की खाल का एक हिस्सा मिला। उसने पुलिस से संपर्क किया जिसने उसे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। दुकान का निरीक्षण किया और फिर बंद कर दिया। शिकायत के बाद इलाके के फूड सेफ्टी ऑफिसर अर्शिका बशार ने कहा, हमने तुरंत होटल का निरीक्षण किया। वहां खराब स्थिति में काम किया जा रहा था। रसोई में पर्याप्त रोशनी नहीं थी और कचरा बाहर फेंका हुआ देखा गया था। आउटलेट को तुरंत बंद कर दिया गया और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने आगे बताया, हमारी शुरुआती जांच में पता चला है कि सांप की खाल पैकिंग वाले अखबार में थी। पराठे को उसी अखबार में पैक किया गया था।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement