जोधपुर जिले में इन्टरनेट सेवाएं बहाल
- संभागीय आयुक्त ने जारी किया आदेश
जोधपुर, सोमवार, 09 मई 2022। सम्पूर्ण जोधपुर जिले (जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र सहित) में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सामान्य होने के फलस्वरूप निलम्बित की गई इंटरनेंट सेवाओं को पुन: बहाल कर दिया गया है। इस बारे में संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से 2जी/3जी/4जी/डाटा (मोबाइल इन्टरनेट), बल्क एसएमएस, एमएमएस/व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्वीटर एवं अन्य सोशल मीडिया (वॉयस कॉल्स, ब्रॉडबैण्ड इन्टरनेट, लीज लाईन को छोड़कर) से संबंधित इन्टरनेट सेवाएं जो 3 मई से अस्थाई रूप से निलम्बित कर दी गयी थी उन्हे रविवार सांय 4 बजे से पुन: बहाल कर दिया गया है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
