कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 का गाना हम नशे में तो नहीं रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' का दूसरा गाना हम नशे में तो नहीं रिलीज हो गया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का दूसरा गाना हम नशे में तो नहीं रिलीज हो चुका है। 'हम नशे में तो नहीं' को रेगिस्तान सहित कई अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्माया गया है। इस गाने में कार्तिक आर्यन ,कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करती हुई दिख रही हैं। गाने के रिलीज होने की जानकारी कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सॉन्ग वीडियो शेयर कर दी है। अमिताभ भट्टार्चाय द्वारा लिखे इस गाने को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। गाने को विजय गांगुली ने कंपोज किया है।अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।
Similar Post
-
‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर्स ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट !
लव फिल्म्स ने छह नए चेहरों की जोड़ियों वाले शानदार पोस्टर रिलीज़ कि ...
-
‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले अयोध्या जाएंगी यामी गौतम
यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले निर्म ...
-
वियतनाम में बाइक ट्रिप करती नजर आईं एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी
अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी हाल ही में अपनी वियतनाम ट्रिप करके वापस ल ...
