अब भरतपुर में भड़की हिंसा
- दो पक्षों में जमकर चली लाठियां और तलवारें, कई लोग हुए जख्मी
भरतपुर, मंगलवार, 10 मई 2022। राजस्थान के एक और शहर में हिंसा की खबरें आयी हैं, यहां करौली, जोधपुर के बाद अब भरतपुर से हिंसा की खबर है, बताया जा रहा है कि यहां 8 साल पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवार और लाठी डंडों से हमला किया। इसके बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिसबल ने मामले को शांत कराया, पूरे इलाके को सीज कर दिया गया और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के भरतपुर शहर की बुध की हाट कॉलोनी में देर रात दो समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया था, इसके बाद पथराव हुआ, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया, हालांकि, अब स्थिति काबू में है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
