31 मई तक छोड़ें अवैध कब्ज़े : मान
चंडीगढ़, बुधवार, 11 मई 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी और पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को 31 मई तक कब्जे छोड़ने की चेतावनी देते हुए बुधवार को कहा कि जमीनें न लौटाने पर मामले दर्ज किये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाबी में ट्वीट कर कहा कि वह सरकारी और पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले सभी लोगों, चाहे वह राजनीतिज्ञ हों, अफसर या रसूखदार, से अपील करते हैं कि इन ज़मीनों पर 31 मई तक कब्जा छोड़ दें और जमीन सरकार को लौटा दें वरना पुराने खर्चे और नये पर्चे डाले जा सकते हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
