कृति ने बिना जिम गये 15 किलो घटाया वजन
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने बिना जिम गये अपना वजन 15 किलो कम कर लिया। कृति सैनन ने बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म मिमी के बाद काफी वजन बढ़ा लिया था। कृति ने पहले वजन बढ़ाने के लिए चिप्स, चॉकलेट, शेक और बहुत कुछ खाया और फिर वर्चुअल वर्कआउट के साथ लॉकडाउन के दौरान यह सब खाना बंद कर दिया।कृति ने बिना जिम गए उन्होंने अपना वजन कम कर लिया। कृति सैनन ने 'मिमी में एक सरोगेट मां की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाया। कृति सैनन ने बताया, ''मैंने वर्चुअल ट्रेनर की मदद से घर पर काम करना शुरू किया। मैंने लॉकडाउन के दौरान अपना वजन कम किया। जब मैं मिमी को करते वक्त अपने सामान्य शरीर के वजन से 15 किलो अधिक थी, मुझे याद है कि मैं अनफिट महसूस कर रही थी। जब आप इतना अनफिट महसूस करते हैं, तो आप फिटनेस के महत्व को समझते हैं। कृति इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपथ' की शूटिंग कर रही हैं। वह प्रभास के साथ 'आदिपुरुष', वरुण धवन के साथ 'भेड़िया' और कार्तिक आर्यन के साथ 'शहजादा' में भी नजर आएंगी।
Similar Post
-
अभिनेत्री रंजना नचियार द्रमुक में शामिल हुईं
अभिनेत्री रंजना नचियार बृहस्पतिवार को यहां सत्तारूढ़ द्रमुक में प ...
-
मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ रिलीज़
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि मे वार रेस्ट इन ...
-
एनसीडब्ल्यू ने 'सरके चुनर' गाना विवाद में नोरा फतेही, संजय दत्त को समन जारी किया
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने "सरके चुनर" गाने में अश्ली ...
