'ग्रैंड मस्ती' की मशहूर अदाकारा ने थामा AAP का दामन
बॉलीवुड फिल्मों में अपने सबसे अलग अंदाज के लिए मशहूर कंगना शर्मा ने अब राजनीति में कदम रख दिया है। इंडस्ट्री में हिट नहीं होने के चलते अब वह राजनीति में दबदबा बनाने के लिए तैयार हैं। आप सभी को बता दें कि हाल ही में ऐलान हुआ कि कंगना शर्मा अब 'आप' यानी आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रही हैं और अब तो एक्ट्रेस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। जी दरअसल एक्टिंग की दुनिया में अपना अलग अंदाज दिखाने के बाद अब कंगना शर्मा राजनीति की राह चल पड़ी हैं।
मिली जानकारी के तहत उन्होंने बीते दिन 'आप' पार्टी को जॉइन कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। आप पार्टी की तरफ से इसे लेकर ट्वीट भी किया गया। इस ट्वीट में कहा गया है कि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और गायिका कंगना शर्मा खेमका, अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। 'आप' परिवार उनका स्वागत करता है। आप सभी को बता दें कि कंगना शर्मा एक हरियाणवी एक्ट्रेस हैं।
जी हाँ और एक्टिंग से पहले वो मॉडलिंग किया करती थीं और फिर उन्होंने फिल्मों की दुनिया में भी हाथ आजमाया। आप सभी ने कंगना को फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में देखा होगा। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया लेकिन ये फिल्म पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। वह ओटीटी की दुनिया में भी परचम लहराने में कामयाब ना हो सकी। कंगना शर्मा ने 'मोना होम डिलीवरी' नाम की वेब सीरीज में काम किया, जिसमें उन्होंने सभी हदे पर कर दी लेकिन फिर भी वह हिट नहीं हो पाईं। अब वह राजनीति में जगह बनाने के लिए आईं हैं।
Similar Post
-
अनन्या पांडे ने दर्शकों से सिनेमाघरों में तरह-तरह की फिल्में देखने की अपील की
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने दर्शकों से सिनेमाघरों में अलग-अलग तरह की ...
-
'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा
अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म 'अल्फा' में अपनी एक्शन अवतार को लेकर ज ...
-
'पुष्पा 2' के प्रदर्शन के दौरान भगदड़ : अल्लू अर्जुन अदालत के सामने हुए पेश
हैदराबाद, सोमवार, 22 जून 2026। तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन सोमव ...
