हरमंदिर साहब में नतमस्तक हुई मंदिरा बेदी
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों मूवीज से दूर फैमिली टाइम एंजाॅय करती हुई नज़र आई है। पति राज कौशल के निधन के उपरांत मंदिरा अपने बच्चों वीर और तारा बेदी कौशल संग खूब वक़्त बिता रही हैं। वह आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करती हैं। मंदिरा बेदी हाल ही में धार्मिक स्थल हरमंदिर साहब पहुंची। इस बीच की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। इस बीच उनका ट्रेडिशनल लुक देखने के लिए मिल रहा है।
लुक्स के बारें में बात की जाए तो मंदिरा ब्लू सूट में खूबसूरत दिखीं। इस बीच मंदिरा ने सिर पर दुपट्टा लिए थाम जोड़ हरमंदिर साहब के आगे नतमस्तक हो गई है। मंदिरा ने यहां गुरबाणी सुनी और विश्व के भले की कामना की। मंदिरा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। ख़बरों की माने तो 2021 में मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का देहांत हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति को खोने से एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं हालांकि, कुछ वक़्त के उपरांत ही मंदिरा अपने बच्चों और परिवार के लिए मजबूती से जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो मंदिरा बेदी को आखिरी बार पैन-इंडिया मूवी 'साहो' में देखा गया था। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में थे।
Similar Post
-
‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर्स ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट !
लव फिल्म्स ने छह नए चेहरों की जोड़ियों वाले शानदार पोस्टर रिलीज़ कि ...
-
‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले अयोध्या जाएंगी यामी गौतम
यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले निर्म ...
-
वियतनाम में बाइक ट्रिप करती नजर आईं एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी
अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी हाल ही में अपनी वियतनाम ट्रिप करके वापस ल ...
