ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन
कैनबरा, रविवार, 15 मई 2022। आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स अब हमारे बीच नहीं रहे। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड में कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह 46 साल के थे। पुलिस ने बताया कि पूर्व ऑलराउंडर साइमंड्स की कार शनिवार रात टाउन्सविले के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय साइमंड्स एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर रात 11 बजे के बाद गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेले और दो क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के हिस्सा रहे।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
