राजनीति संबंधी समन्वय समिति की बैठक में मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया: थरूर
उदयपुर, रविवार, 15 मई 2022। कांग्रेस के यहां आयोजित चिंतन शिविर के आखिरी दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि राजनीति संबंधी समन्वय समिति में खुलकर चर्चा की गई और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया गया। राजनीति संबंधी समन्वय समिति के सदस्य थरूर ने अपने साथी नेताओं के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राजनीतिक समिति के सदस्यों द्वारा बीती रात के मंथन के बाद इसके कुछ सदस्य सामूहिक तस्वीर के लिए एकत्रित हुए। यह चर्चा इस बात की ठोस मिसाल है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र कायम है।’’ उन्होंने कहा कि गहन मंथन किया गया और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया। लोकसभा सदस्य थरूर कांग्रेस के ‘जी23’ समूह के भी सदस्य हैं।
Similar Post
-
वायुसेना को मिलेंगे एलसीए तेजस एफओसी ट्विन सीटर
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिम ...
-
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर डीटीसी बस चालकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक ...
-
सत्य निकेतन में इमारत ढहने के मामले में किरण बेदी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण ब ...
