मनोरंजन जगत को लगा बड़ा झटका, इस सुपरस्टार ने दुनिया को कहा अलविदा
हॉलीवुड अभिनेता फ्रेड वार्ड का देहांत हो चुका है। अभिनेता ने 79 की आयु में अंतिम सांस ली है। अभिनेता की मौत की पुष्टि उनके प्रचारक रॉन हॉफमैन के द्वारा की गई है। हालांकि फ्रेड वार्ड के देहांत के कारण का अभी पता नहीं चल पाई है। अभिनेता को उनके काम के लिए हमेशा याद किया जाने वाला है। हाल ही में फ्रेड वार्ड एचबीओ के 'ट्रू डिटेक्टिव' के दूसरे सीज़न में एडी वेलकोरो के रूप में नज़र आए थे।
फ्रेड वार्ड को गोल्डन ग्लोब जैसा प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। एक्टर को रॉबर्ट ऑल्टमैन की 'शॉर्ट कट्स' के लिए वेनिस मूवी फेस्टिवल पुरस्कार भी दिया जा चुका था। इसके अलावा उन्होंने 'रेमो विलियम्स: द एडवेंचर बिगिन्स' में रेमो का कैरेक्टर प्ले किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रेड वार्ड ने 1960 में अमेरिकी वायु सेना में तीन वर्ष तक काम किया। वे बॉक्सर भी रहे हैं। जिसके उपरांत उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि फ्रेड वार्ड ने 4 दशक तक मूवीज में काम किया। वर्ष 1970 में विदेशी मूवीज से फ्रेड वार्ड का करियर शुरू हुआ। अभिनेता ने वर्ष 1975 की मूवी 'हार्ट्स ऑफ द वेस्ट' में एक काओब्वॉय का रोल अदा किया था। यह उनकी पहली अमेरिकी फिल्म थी। वर्ष 1979 में फिल्म 'एस्केप फ्रॉम अल्काट्राज' में काम करने पर उन्हें लोकप्रियता भी हासिल हुई थी। इसके उपरांत फ्रेंड ने 1983 में टॉम वोल्फ की किताब 'द राइट स्टफ' पर बनी मूवी में मरकरी 7 एस्ट्रोनॉट का रोल निभाया था।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
