गांववासियों ने मनाया सनी लियोनी का जन्मदिन, सनी ने दी प्रतिक्रिया
कर्नाटक के मांड्या गांव के युवाओं ने बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी की समाजसेवा से प्रभावित होकर उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में 13 मई को रक्तदान शिविर आयोजित किया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया अख़बार ने रविवार को इसकी सूचना दी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार कोम्मरहल्ली गांव में उनके प्रशंसकों ने बताया कि जीवाधारे ट्रस्ट का ध्यान सनी लियोनी के सामाजिक कार्यों पर केंद्रित है। युवकों ने गांव में लियोनी के बड़े-बड़े कट-आउट बनवाए, केक काटे, पटाखे फोड़े, खाना बांटा और 39 यूनिट रक्त एकत्रित करने वाले शिविर का आयोजन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नटराजू ने कहा, ''हम वास्तव में खुश हैं कि सनी लियोनी के जन्मदिन के जश्न के लिए गांव के युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस ख़बर पर प्रतिक्रिया देते हुए सनी ने कहा कि वह भी गांववासियों के सम्मान में रक्तदान करेंगी। सनी ने ट्विटर का रुख करते हुए कहा, ''यह अविश्वसनीय है। आपके सम्मान में मैं भी जाऊंगी और अपना रक्तदान करूंगी। बहुत-बहुत धन्यवाद! आप सभी वास्तव में मुझे इतना खास महसूस कराते हैं! मुझे आप सभी से प्यार है!
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
