दुनिया की सबसे अनोखी लडक़ी! फोटो के लिए दांव पर लगाती है जान

img

दुनिया का हर इंसान अलग-अलग शौक रखता है। किसी को ड्राइविंग का तो किसी पार्टी और डांस करने का शौक होता है, लेकिन आज हम आपको एक लडक़ी के बारे में बताने जा रहे है जिसे अनोखा शौक चढ़ा है। अपने शौक को पूरा करने के लिए ये लडक़ी अपनी जान तक दांव पर लगा देती है। इस लडक़ी का नाम एंजेला निकोलो है और यह रूस की रहने वाली है। एंजेला निकोलो की उम्र 26 साल है और उसे फोटो खिंचवाने का बहुत शौक है, लेकिन वो कोई नॉर्मल फोटो नहीं होते, बल्कि वो दुनिया की ऊंची-ऊंची इमारतों के टॉप पर फोटो खिंचवाती हैं। एंजेला निकोलो को बहुत ही अजीब तरीके का शौक है।

Angela Nikolau : Stunning daredevil model risks her life as she films herself scaling some of Asias tallest skyscrapers - Weird Stories in Hindi

एंजेला निकोलो को दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग्स और टावर्स के टॉप पर चढक़र फोटो खिंचवाने का शौक है। एंजेला निकोलो नई-नई जगह जाकर सबसे ऊंची इमारतों का खोज करती है और वहां चढक़र अपनी सेल्फी लेती है और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करती है। ऊंची इमारत के टैरेस से नीचे देखने पर ही लोगों के हाथ पैर में कपकपी चढ़ जाती है, ऊपर चढऩे की बात तो दूर की है। एंजेला ऊंची इमारतों और टावर्स पर चढक़र सिर्फ फोटो नहीं खिंचवाती हैं, बल्कि योगा भी करती हैं।

Angela Nikolau : Stunning daredevil model risks her life as she films herself scaling some of Asias tallest skyscrapers - Weird Stories in Hindi

एंजेला जो करती हैं इसे रूफटॉपिंग कहते हैं। रूफटॉपिंग में बहुत से लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। लेकिन एंजेला निकोलो को ऐसा करने में बिलकुल भी डर नहीं लगता है। वो ऊंचे-ऊंचे टावर्स और बिल्डिंग्स पर ऐसे चढ़ जाती हैं जैसे सीढिय़ां चढ़ रही हो। अंजेला अपनी तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इन्स्टाग्राम पर उनके 560 हजार फॉलोवर्स हैं। बता दें कि एंजेला निकोलो के पिता मॉस्को की एक सर्कस में काम करते थे।

 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement