खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में तीन सरकारी पदाधिकारियों को सदस्य नियुक्त किया
जयपुर, मंगलवार, 17 मई 2022। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में तीन सरकारी पादाधिकारियों को तुरन्त प्रभाव से सरकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। उद्योग एवं वाणिज्य (ग्रुप-2) विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री शक्ति सिंह राठौड़ की ओर से जारी इस अधिसूचना के अनुसार संयुक्त शासन सचिव उद्योग (ग्रुप-2) विभाग, संयुक्त शासन सचिव वित्त (व्यय-2) विभाग एवं अतिरिक्त निदेशक, प्रथम उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जयपुर को राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
