दौसा जिले में सैंथल को नवीन उपखण्ड कार्यालय बनाया
जयपुर, मंगलवार, 17 मई 2022। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर जिला दौसा के उपखण्ड दौसा का पुनर्गठन करते हुए नवीन उपखण्ड कार्यालय सैंथल जिला दौसा का सृजन किया गया है। विशिष्ठ शासन सचिव राजस्व (ग्रुप-1) विभाग श्री विश्राम मीणा की ओर से इस सम्बंध में जारी इस अधिसूचना के अनुसार नव सृजित उपखण्ड कार्यालय सैंथल के क्षेत्राधिकार में भू.अभिलेख निरीक्षक वृत सैंथल, बापी व कुण्डल को शामिल किया गया है। इसी तरह पटवार मण्डल सैंथल, काबलेश्वर, तीतरवाडा कलां, बिशनपुरा, बापी, बोरोदा,बीनवाला,कुण्डल,सिण्डोली बदोली,कालोता एवं कालीपहाड़ी भी नव सृजित उपखण्ड कार्यालय सैंथल के क्षेत्राधिकार में रहेंगे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
