बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत
बीकानेर, मंगलवार, 17 मई 2022। राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ के रामसरा बीघा के पास मंगलवार तड़के उस समय हुआ, जब जयपुर से बीकानेर जा रही एक निजी बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सावंत सिंह (बस चालक) और शाह मोहम्मद (ट्रक क्लीनर) के रूप में हुई है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
