प्रियंका को जख्मी देख बढ़ी फैंस की धड़कने
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के विश्वभर में लाखों-करोड़ों की तादाद में फैंस है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर खुद से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक ऐसी तस्वीर साझा कर दी है, जिसे देख फैंस चिंता में आ गए हैं और कमेंट कर उनका हालचाल पूछने में लगे हुए है।
प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें उनके चेहरे पर काफी सूजन और होठ-नाक के पास खून भी नज़र आ रहा है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'क्या आपका भी काम पर कठिन दिन था'। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी लगा दी है। फैंस अभिनेत्री की ये तस्वीर देख टेंशन में आ गए और चेहरे पर चोट की वजह पूछ रहे है, लेकिन बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की ये फोटोज शूट के बीच की है। एक्ट्रेस जल्दी ही हॉलीवुड एक्टर मैक एंथनी के साथ फिल्म एंडिंग थिंग्स में दिखाई देने वाली है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
