गजब! 70 साल बाद मिला खोया हुआ बटुआ
खोई हुई चीज का वापस मिलना मुश्किल है। लेकिन एक शख्स के ऎसा हुआ जिसपर आप विश्वास नहीं करेंगे। जी हां, एक शख्स को अपना खोया हुआ बटुआ वापस मिल गया और वो भी करीब 70 सालों के बाद। यह शख्स शायद सबसे ज्यादा हैरान हुआ होगा, जिसने इस बटुए को खो दिया था। असल में बात है सन 1945 की, जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रामोस नाम का यह शख्स अमेरिकी सेना में तैनात थाऔर अपनी बटालियन के साथ ऑस्ट्रिया के एक शख्स रकहोफेर के फार्महाउस से युद्ध की तयारी कर रहा था।
इसी दौरान उन्होंने अपना बटुआ एक फ्लोरबोर्ड में छुपा दिया था। दूसरे दिन उनकी यूनिट रवाना हुई तो रामोस अपना बटुआ लेना भूल गए, जिसमे परिवार की पुरानी तस्वीरें और जरूरी कागजात थे। कुछ सालों बाद कहोफेर के पोते जोसेफ ने पत्र लिखकर रामोस से इस बटुए का जिक्र करते हुए कहा कि यह बटुआ उसे फ्लोर्बोर्ड बदलते वक्त मिला। जब यह बटुआ रामोस के पास पहुंचा तो उनकी आंखे नम हो गईं। असल में वे इसे खोकर दुखी हुए थे, क्यूंकि उनके परिवार की कई दुर्लभ तस्वीरें इस बटुए में थी।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
