राजस्थानी गाना सुन नाचने लगीं दीपिका-तमन्ना
कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 से धमाकेदार फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। यहाँ दीपिका पादुकोण से लेकर आर माधवन तक कई बॉलीवुड स्टार इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए पहुंच गए हैं। जी हाँ और आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया गया और इस दौरान एक मौका ऐसा आया, जब दीपिका और वहां मौजूद उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया और पूजा हेगड़े खुद को डांस करने से नहीं रोक सकीं।
जी दरअसल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा हैजो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल सोशल मीडिया पर कांस का एक वीडियो सामने आया है और इसमें देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया और पूजा हेगड़े ने मिलकर राजस्थानी गाने घूमर पर क्या खूब डांस किया है। इस दौरान पास बैठी जूरी और तमाम लोग अभिनेत्रियों को खुब सराह रहे हैं। फिलहाल दीपिका का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनके फैन पेज इसे शेयर कर रहे हैं।
जी दरअसल, लोक गायक मामे खान भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले दल में शामिल हैं। यहाँ इंडियन पवेलियन के शुभारंभ अवसर पर वहां मौजूद लोगों के आग्रह पर उन्हें गीत गाया और उनके गाने को सुनकर दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया इतनी प्रभावित हुईं कि सभी अपनी जगह से उठकर नाचने लगीं। अब उसी दौरान के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
