जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री के साथ बातचीत की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 मई 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के अपने समकक्ष आमिर अब्दुल्लाहियन के साथ बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों के बारे में चर्चा की । जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाहियन के साथ अच्छी बातचीत हुई । ’’ उन्होंने कहा ‘‘ हमने बातचीत के दौरान हमारे संबंधों को गति प्रदान करने के महत्व को पुन: रेखांकित किया।’’ गौरतलब है कि जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन के बीच ऐसे समय में बातचीत हुई है जब यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर ऊर्जा सुरक्षा एवं इसके प्रभावों को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
