Cannes फिल्म फेस्टिवल में मिनी ड्रेस पहन दीपिका ने ढाया कहर
दीपिका पादुकोण अपने लुक्स से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में चर्चाओं का विषय बनी रही। दीपिका को एक से बढ़कर एक लुक में भी देखा जा चुका है। इंडिया की तरफ से दीपिका पादुकोण कान्स की पहली जूरी मेंबर का हिस्सा भी थी। इसके अलावा वह Louis Vuitton ब्रांड की पहली इंडियन एम्बेसडर भी हैं।
75वें कान्स मूवी फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण को कई बेहतरीन लुक्स में कई बार देखा गया है। उन्होंने ब्लैक पैंटसूट से लेकर साड़ी और यहां तक कि ब्यूटीफुल रेड गाउन में जलवे भी बिखेरते हुए दिखाई दी है। अब Louis Vuitton की डिनर पार्टी में दीपिका का शीक लुक देखने के लिए मिला है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण ब्राउन कलर की जैकट पहन कर गई हुई थी। इसके अंदर उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली मल्टीकलर शर्ट ड्रेस भी कैरी किया हुआ था। ब्राउन कलर के हील वाले लॉन्ग लेदर बूट्स में उनका अंदाज देखने के काबिल था।
इस इवेंट के लिए दीपिका पादुकोण ने न्यूड मेकअप कर रखा था। लेकिन उनका स्मोकी आई मेकअप एकदम ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिल रहा था। बालों को दीपिका ने सॉफ्ट कर्ल्स में खुला छोड़ा दिया था। गले में उन्होंने गोल्ड चेन स्टाइल का चोकर पहना था। उनका लुक बहुत क्लासी और फैशनेबल था। हाथों में बैग लिए दीपिका पादुकोण ने कैमरा के लिए कई पोज देते हुए भी दिखाई दीं। वैनिटी फेयर ने इस डिनर पार्टी को होस्ट किया था। पार्टी से दीपिका की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
