माधुरी दीक्षित ने तेजाब के रीमेक पर प्रतिक्रिया दी
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने तेजाब के रीमेक बनाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यदि कोई तेजाब के रीमेक को बेहतरीन तरीके से बना रहा है तो वह उसकी क्रिएटिविटी है। वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'तेजाब' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म तेजाब ने माधुरी दीक्षित के करियर को एक नया मुकाम दिया था। निर्माता मुराद खेतानी ने एन चंद्रन के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेजाब' के राइट्स खरीद लिए हैं। माधुरी दीक्षित ने तेजाब के रीमेक बनाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। माधुरी दीक्षित ने कहा, 'मेरे पास ऐसी खबरों पर रिएक्ट करने का टाइम नहीं है। लेकिन क्या मैटर करता है कि मैं इस चीज से ओके हूं या नहीं? कोई फिल्म बना रहा है और कला व्याख्या के लिए खुली है और यदि मुराद खेतानी के पास तेजाब का रीमेक बनाने का और बेहतरीन तरह से दर्शाने का कोई और तरीका है तो वह उसकी क्रिएटिविटी है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
