केला दिखाकर लूटी दुकान

img

न्यूयॉर्क। केला खाकर जहां सेहत बनती है वहीं केला दिखाकर दुकान भी लूटी जा सकती है। यह सुनकर आपको शायद अजीब लगे। लेकिन यहां एक व्यक्ति ने केले के दम पर दिनदहाडे दुकान लूट ली और फिर फरार हो गया। हुआ यूं कि पहले उस व्यक्ति ने दुकान से एक केला चुराया और उसे कपडे में छिपाकर दुकानदार को धमकाने लगा। डर के मारे दुकानदार ने भी कपडे में लिपटे केले को बंदूक मान लिया और पूरी दुकान उसके सुपुर्द कर दी। इतने में मौका पाकर दुकान से कीमती चीजें लेकर वह फरार हो लिया। लेकिन इसका भेद तक खुला जब भागते हुए वह केला दुकानदार पर फेंक गया। अब तक दुकानदार को समझ आ चुका था कि उस चोर ने "मियां की जूती मियां का सिर" कहावत उस पर चरितार्थ कर दी। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement