इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 10 न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश
नई दिल्ली, मंगलवार, 24 मई 2022। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। शीर्ष अदालत की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों- न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी, न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति सुभाष चंद ( स्थानांतरण पर झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत), न्यायमूर्ति सरोज यादव, न्यायमूर्ति मोहम्मद असलम, न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा, न्यायमूर्ति साधना रानी (ठाकुर), न्यायमूर्ति सैयद आफताब हुसैन रिजवी, न्यायमूर्ति अजय त्यागी और न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव (एक) को स्थायी न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
