राजनीति पर आधारित फिल्म बनायेंगे प्रकाश झा
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार प्रकाश झा की नयी फिल्म राजनीति पर आधारित होगी। प्रकाश झा इन दिनों वेब सीरीज आश्रम सीजन 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जो अब सुर्खियों में है। प्रकाश झा ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है, जो एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वल होगी। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म की कहानी लिख चुके हैं और जल्द ही काम शुरू करेंगे। प्रकाश झा ने कहा, ''मुझे नए विषयों का पता लगाना पसंद है। राजनीति एक ऐसा विषय है, जिसका एक और हिस्सा है, जो लिखा जा चुका है। लेकिन आप जानते हैं, राजनीति के क्षेत्र में कितना कुछ बदल जाता है। लेकिन मुझे यकीन है, जिसपर मैं काम कर रहा हूं, वह नया विषय है। चर्चा है कि प्रकाश झा की यह नई फिल्म देश की बदलती राजनीति पर आधारित होगी।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
