अपने मरीजों को धोखा देता था यह डॉक्टर, ऐसे खुली पोल

img

आज के समय में जो महिलाएं गर्भवती नहीं हो पाती है वो डॉक्टरों की नई तकनीकी का सहारा लेकर मां बनती है। बच्चे की चाहत में महिलाएं आईवीएफ का सहारा लेती हैं लेकिन नीदरलैंड के रॉटेरडम में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल नीदरलैंड का यह डॉक्टर 49 बच्चों का पिता है, वह भी बिना किसी महिला से संबंध बनाए। जी हां, यह सच है। दरअसल नीदरलैंड का रहने वाला जेन करबैट नाम का यह डॉक्टर अपने मरीजों के साथ धोखा करता था और डोनर के स्पर्म से अपना स्पर्म बदलकर उसे आईवीएफ टेक्नीक के लिए इस्तेमाल करता था। यह मामला तब सामने आया जब ‘डिफेंस फॉर चिल्ड्रन’ नाम के एक संगठन ने डीएनए टेस्ट करवाया।

संगठन ने बताया कि निज्मेजेन शहर के एक अस्पताल में किए गए डीएनए टेस्ट के नतीजों में पता चला है कि 49 बच्चों का पिता करबैट है। उसने आगे बताया कि इस टेस्ट से सामने आया कि अपने क्लिनिक में करबैट अपने ही स्पर्म का इस्तेमाल करता था। बता दें कि करबैट के क्लीनिक को अनियमितताओं के आरोप के बाद साल 2009 में ही बंद किया जा चुका है और साल 2017 में इस डॉक्टर की मौत भी हो चुकी है। एक डच कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद फरवरी में यह मामला सार्वजनिक हुआ। कोर्ट ने फैसला दिया था कि करबैट का डीएनए टेस्ट पैरंट्स और पीडि़त बच्चों के लिए उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें जानकारी मिल सके। अपनी मौत से पहले 89 साल के करबैट ने भी स्वीकार किया था कि उस समय वह 60 बच्चों का पिता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement