भारत में हुंडई जल्द ही लॉन्च कर सकती है धाकड़ फीचर वाली कार
हुंडई मोटर बहुत जल्द भारत में अपनी प्रीमियम SUV टूसॉन का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने का एलान कर दिया है. ग्लोबल मार्केट में पहले से पेश की जा चुकी बिल्कुल नई टूसॉन को इसी साल की आने वाली छःमाही में इंडियन मार्केट में लॉन्च करने का एलान हुंडई ने कर दी है. चौथी जनरेशन टूसॉन SUV का मुकाबला फोक्सवैगन टिगुआन, स्कोडा कुशक और ऐसी ही अन्य SUV के साथ हो सकता है. 2022 हुंडई टूसॉन को डिजाइन में बड़े परिवर्तनों के साथ पेश किया जाने वाला है. नई SUV को देखते ही आप समझ जाते हैं कि कंपनी ने इसे मौजूदा मॉडल के मुकाबले कितना चेंज हो चुका है.
दमदार है नई टूसॉन का प्रोफाइल: बता दें कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई SUV दिखने में अधिक स्पोर्टी हो गई है और यहां नई फ्रंट ग्रिल के साथ पैने एलईडी हेडलाइट्स जिसके लुक को और निखारने का काम करते है. इस नई SUV का अगला और पिछला भाग ही नहीं, इसका साइड प्रोफाइल भी जोरदार है. व्हील आर्च्स एंगुलर हैं और इसकी स्वैप्ट बैक रूफलाइन ब्लैक कंट्रास्ट में दी गई है. जिसके पिछले भाग में भी बड़े परिवर्तन भी किए जा चुके है और दिखने में ये मौजूदा मॉडल के मुकाबले बहुत आकर्षक हो गया है. यहां SUV के साथ बंपर पर डायमंड टेक्श्चर और पिछले स्पॉइलर से ढंका वाइपर भी प्रदान किया जा रहा है.
फीचर्स और इंजन भी जोरदार: हुंडई टूसॉन फेसलिफ्ट के साथ कई नए फीचर्स भी मिल रहे है जिनमें नया 10.25-इंच फुल टचस्क्रीन, मल्टी-एयर वेंटिलेशन सिस्टम और खुला हुआ हुडलेस डिजिटल गेज क्लस्टर भी दिए जा रहे है. इतना ही नहीं नई टूसॉन के साथ 2.5-लीटर पेट्रोल और 1.6-लीटर टर्बो हाइब्रिड इंजन भी दिया जा रहा है. इन इंजन विकल्पों को कंपनी ने 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है. SUV का दमदार इंजन 187 BHP ताकत और 246 NM पीक टॉर्क बनाता है, वहीं इसका टर्बो इंजन 226 BHP ताकत और 264 एनएम पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है.
Similar Post
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
-
बीएमडब्ल्यू के वाहन अगले महीने से तीन प्रतिशत तक महंगे होंगे
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अगले महीने से बीएमडब्ल्यू और मिनी कार ...
