काइली जेनर ने बेटी स्टॉर्मी के साथ करवाया अपनी खूबसूरत फोटो
हॉलीवुड अभिनेत्री काइली जेनर सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती है। हॉलीवुड अभिनेत्री काइली जेनर फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी बेटी स्ट्रार्मी वेबस्टर के साथ कुछ खूबसूरत फोटोज साझा कर दी है, जो फैंस का ध्यान खींचने लगी है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो काइली फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दे रही है। जिसके साथ अभिनेत्री ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस दिखाई दे रही है। वहीं काइली की बेटी स्ट्रार्मी वेबस्टर व्हाइट फ्रॉक में क्यूट दिख रही है।
बता दें कि दोनों मां बेटी की लविंग केमिस्ट्री फैंस का दिल जीतती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि काइली ने 2018 में स्ट्रार्मी को जन्म दिया था। स्ट्रार्मी 4 वर्ष की है। काइली ने 2 फरवरी को बॉयफ्रेंड travis scott के दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इतना ही नहीं इसकी सूचना अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बच्चे के हाथ की तस्वीर शेयर कर दी थी। अब कपल बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
