लड़की ने किया ऐसा काम, 21 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
हर किसी को सपना होता है कि वो अपनी लाइफ में कुछ ऐसा कारनामें करें जिसके कारण उसका नाम पूरी दुनिया में मशहूर हो जाए और उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो जाए जिससे लोग उसको पहचान सके। आज हम आपको एक 21 साल की एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम भी इस किताब में शामिल होने जा रहा है। आइए इस लड़की और इसके अनोखे कारनामें के बारे मे जानते हैं। इस लडकी का नाम लेक्सी अल्फोर्ड है और इसने इस बात का दावा किया है कि, उन्होंने दुनिया के सभी 196 देश घूम लिए हैं। वह अपनी यात्रा का रिकॉर्ड गिनीज बुक को सौंप चुकी हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि की प्रक्रिया चल रही है। अगर लेक्सी इसमें सफल होती हैं तो वह दुनिया के सभी देश घूमने वाली दुनिया की पहली युवा महिला बन जाएंगी। फिलहाल दुनिया के सभी देश घूमने का विश्व रिकॉर्ड ब्रिटेन के जेम्स एस्किथ के नाम है। उन्होंने 24 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड हासिल किया था। लेक्सी ने इतनी कम उम्र में कड़ी मेहनत और दुनिया के सभी देशों की यात्रा करने की क्षमता का श्रेय अपने परिवार को दिया है।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
