हॉलीवुड में इस किरदार से अपना करियर शुरू करने जा रहे है धनुष
हॉलीवुड मूवी द ग्रे मैन का इंतजार फैंस लम्बे वक़्त से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मार्वल के रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाने वाली है। इस मूवी ने तमिल एक्टर धनुष अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। अब रूसो ब्रदर्स ने कहा है कि धनुष के किरदार की अलग से स्पिन ऑफ मूवी भी फैंस को देखने के लिए मिल सकती है।
धनुष के किरदार बनेगा स्पिन ऑफ: बता दें कि द ग्रे मैन मूवी में धनुष सुपरविलेन के रोल में दिखाई देने वाले है। ऐसे में जो रूसो ने एक ट्विटर इंटरेक्शन में कहा है कि वह ग्रे मैन यूनिवर्स को कैसे बढ़ाने की योजना बना रहे है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि धनुष का किरदार बहुत दिलचस्प है और वह इसे लेकर स्पिन ऑफ बनाने की योजना बना रहे है।
जो रूसो ने बोला है कि, 'धनुष दुनिया के सबसे टॉप असैसिन का रोल अदा करते हुए दिखाई देने वाले है। उन्हें रायन गोसलिंग के किरदार के पीछे भेजा जा रहा है। इस मूवी में दो जबरदस्त फाइट्स करते दिखाई देंगे। मैं और एंथनी, धनुष के फैंस हैं। हमने यह किरदार खास उनके लिए लिखा था। वह क्लासिक विलेन है, जो हीरो से लड़ने और मूवी को उलझाने के लिए आ रहा है। यह किरदार मजेदार है और अलग है। धनुष की कैमरा प्रेजेंस बहुत ही बढ़िया है। उनका किरदार एक तरह से जादुई है। यदि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई तो हम इसे आगे लेकर जाएंगे। यह किरदार आगे बढ़ाने के लिए बढ़िया है।'
मूवी द ग्रे मैन में धनुष के साथ हॉलीवुड अभिनेता क्रिस इवांस, रायन गोसलिंग और एना दे अरमास लीड रोल में नज़र आने वाले है। मूवी का ट्रेलर थोड़े दिन पहले ही रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी रायन और क्रिस के किरदारों के मध्य खेले जा रहे जिंदगी और मौत के खेल के इर्द गिर्द घूमती है। इतना ही नहीं मूवी में एक्सोटिक लोकेशन पर फिल्माया गया है और जिसमे ढेर सारा एक्शन फैंस को देखने मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह नेटफ्लिक्स की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म है। 22 जुलाई को द ग्रे मैन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
