दूल्हा-दुल्हन को मिला अनोखा गिफ्ट, सब हैरान

img

अक्सर देखा जाता है कि नव विवाहित जोडे को गिफ्ट में कैश, साडी, मिक्सी, डिनर सेट जैसे कई प्रकार के तोहफे दिए जाते है। लेकिन यूपी के सीतापुर में दूल्हा-दुल्हन को अनोखा गिफ्ट मिला। इस अध्दुत तोहफे ने मंच पर बैठे दूल्हे को तो चौका दिया, साथ ही वहां मौजूद सभी मेहमान भी तोहफे को देख हैरान हो गए। सीतापुर मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कमलापुर इलाके में एक ऎसी शादी देखने को मिली जहां कुछ मेहमान तो दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में देने के लिए कैश, साडी, मिक्सी, डिनर सैट जैसे कई तोहफे लाए, लेकिन लखनऊ से आए दूल्हे सिराज के दोस्त उसके लिए लखनऊ से ऎसा तोहफा लाए जो दूसरे मेहमानों से एक दम अलग और अनोखा था।

यहां दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हे और उसकी धर्मपत्नी को जो गिफ्ट दिया वो दूसरों से एक दम अलग और अनोखा था। इस अनोखी भेंट को देखने के बाद वहां मौजूद मेहमानों ने उसकी तस्वीर भी अपने कमरों में कैद कर ली। गिफ्ट में मिली अरहर की दाल को पाकर दूल्हा और दुल्हन अचम्भित तो थे ही साथ ही काफी खुश भी नजर आए। सिराज के दोस्तों ने उन्हें 30 किलो अरहर की दाल तोहफे में दी। अरहर की दाल का अनोखा गिफ्ट पाकर सिराज और उसकी पत्नी बेहद खुश थी। उनका कहना था कि किसी भी मेहमान ने आज तक इस तरह का तोहफा किसी को नहीं दिया होगा। उनका ये भी कहना था कि आजकल अरहर की दाल की कीमत आसमान पर है। ये बेशकीमती तोहफा मेरे घरेलू काम आएगा।

लखनऊ से आए दूल्हे सिराज के दोस्तों से पूछा गया कि आपने अरहर की दाल का तोहफा ही क्यों चुना आप भी दूसरो की तरह तोहफों की उसकी कतार में शामिल हो सकते थे। इस पर उनका कहना था कि सरकार की वजह से दाल के रेट काफी हाई हो गए हैं। उन्होंने सरकार पर व्यंग भी किया कहा कि अमीरों की थाली में तो अरहर की दाल एक डिश है, लेकिन गरीब आदमी की थाली से वो गायब होती जा रही है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement