पुल पार करते समय तवी नदी में गिरी बस, दो की मौत, 27 यात्री घायल
जम्मू, शनिवार, 28 मई 2022। जम्मू में पुल पार करते समय एक बस के तवी नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात बिक्रम चौक के पास हुई। पुलिस ने कहा कि चालक तेजी से वाहन चला रहा था और तवी पुल पार करते समय उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बस पहले पुल पर पक्की दीवार से टकराई और इसके बाद नदी में गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा मृतकों की पहचान की जा रही है। एक अन्य घटना में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर जिले में बट्टल बलैन पुल पर एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से 27 यात्री घायल हो गए।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
