IPL 2022 के फाइनल में कमेंट्री करते दिखाई देंगे आमिर खान
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता आमिर खान का क्रिकेट के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। ऑस्कर नामांकित फिल्म लगान में आमिर का भुवन किरदार सभी को आज भी याद है। और, अब आमिर का खेल के प्रति यह प्यार दूसरे स्तर पर पहुंच गया है। अभिनेता आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के फाइनल मुकाबले की कमेंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जहां वह अपनी आने वाली लाल सिंह चड्ढा का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी करेंगे।
आमिर के साथ कुछ पूर्व क्रिकेटर भी शामिल होंगे, जो आईपीएल 2022 के दौरान कमेंट्री स्टूडियो में दिखाई दे सकते हैं। आमिर खान का कमेंट्री करने वाला पोस्टर कू ऐप पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें IPL finals के साथ-साथ दर्शकों में आमिर खान की कमेंट्री देखने के लिए जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि, लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर 29 मई को सबसे बहुप्रतीक्षित टी20 क्रिकेट फाइनल में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी मेजबानी कोई और नहीं बल्कि आमिर खान खुद करेंगे जिसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर हेगा।
ट्रेलर रिलीज फाइनल मैच की पहली इनिंग के सेकेंड टाइम आउट के दौरान हो सकता है। आज 29 मई को आईपीएल 2022 का फाइनल मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। ये मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल के बीच खेला जाएगा। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज पहली पारी के तकरीबन नौवें से 15वें ओवर्स बीच यानी रात 9:00 से 9:30 बजे हो सकता है। आपको बता दें कि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर और मोना सिंह नजर आएंगी। यह फिल्म टॉम हैंक्स अभिनीत हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump) का हिंदी रूपांतरण है, जिसको लेकर दर्शको काफी उत्साहित हैं।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
