मणिपुर में आईईडी धमाका, पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की मौत, चार घायल
इम्फाल, सोमवार, 30 मई 2022। मणिपुर के थौबल जिले के एक सामुदायिक सभागृह में अज्ञात बदमाशों ने सोमवार को तड़के एक संदिग्ध आईईडी विस्फोट किया, जिसमें पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खोंगजोम इलाके में जब विस्फोट हुआ, तब मजदूर सो रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ खैराताबाद के पंकज महतो (21) ने थौबल जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मजदूर सभागृह में पानी की टंकी के निर्माण का काम कर रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान अरूप मंडल (30), सौविक पात्रा (18), अपूर्व मंडल (25) और राजेश रमाणिक (19) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
लोगों का आरोप है कि गांदेरबल में हुई मुठभेड़ फर्जी थी: महबूबा
श्रीनगर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (प ...
-
पालम में एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्च ...
-
गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की
अयोध्या (उप्र), गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौ ...
