चीनी युवक ने सूटकेस से बनाया स्कूटर
चीन के एक युवक ने सूटकेस से एक ऎसा स्कूटर बनाया है, जो बैट्री से चलता है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य चीन के रहने वाले हे लियांगकाई ने अपने इस अनोखे स्कूटर का प्रदर्शन चांग्शा ट्रेन स्टेशन में किया, जहां से उन्होंने कुछ किलोमीटर दूर स्थित अपने घर तक की सवारी की। इस सूटकेस स्कूटर का वजन 7 किलोग्राम है, जिस पर दो लोग सवारी कर सकते हैं। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह 50-60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। यह जीपीएस सिस्टम से लैस है और चोरी से बचने के लिए इसमें एक अलार्म भी लगा है। हां, बैटरी को समय-समय पर चार्ज करना जरूरी है।
पेशे से किसान लियांगकाई को इसे बनाने में करीब 10 साल का समय लगा। वह पहले से ही एक जाने-पहचाने आविष्कारक हैं, क्योंकि एक कार में सेफ्टी सिस्टम बनाने के लिए उन्हें 1999 में अमेरिका की तरफ से पुरस्कार मिल चुका है। इस कार की खासियत यह है कि लगेज के बीच में ही ख़डा होकर चालक हैंडल को पक़ड सकता है और ब्रेक, गियर व लाइट्स को नियंत्रित कर सकता है। लियांगकाई को सूटकेस स्कूटर बनाने का ख्याल तब आया, जब वह पुरस्कार लेने अमेरिका गए थे और रास्ते में ही अपना सूटकेस भूल गए थे।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
