टीएडी मंत्री ने दो कार्यों के किये शिलान्यास
जयपुर, सोमवार, 30 मई 2022। जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया के मुख्य आतिथ्य में रविवार को बांसवाड़ा जिले की पंचायत समिति क्षेत्र कुशलगढ़ के गोपालपुरा ग्राम पंचायत में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा वित्त पोषित 250 लाख रुपये की लागत के कन्स्ट्रक्शन ऑफ दर्रा एम.एस.टी. तथा पंचायत समिति क्षेत्र सज्जनगढ़ की डूंगरा बड़ा ग्राम पंचायत में 106.09 लाख की लागत के रेनोवेशन ऑफ चित्तौड़ा खालसा एम.एस.टी. का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन हुआ।
श्री बामनिया ने समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और कहा कि राज्य सरकार ग्राम्यांचलों के विकास के लिए कृत संकल्पित है और इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। समारोह को अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती रमिला खड़िया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रमिला हुतरेंग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग भी मौजूद थे।
Similar Post
-
राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 विधानसभा में पारित
- बदली परिस्थितियों में संशोधन प्रासंगिक
जयपु ...
-
खाद्य सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से पात्र लाभार्थी जुड़वा सकते हैं नाम - जल संसाधन मंत्री
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह ...
-
नागौर और मेड़ता जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। राजस्थान में नागौर और मेड़ता जिल ...
