दुनिया का अनोखा इंसान, जीभ से कर सकता है ऐसा
इस दुनिया में हर इंसान में एक खूबी जरूर होती है। ये अलग बात है कि लोग अपने खूबी को लोगों को सामने जाहिर नहीं करते है। लेकिन जो लोगों में हुनर होता है अगर वो इंसान उसे दुनिया के सामने दिखा दे तो एक ही दिन में छा जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बस ड्राइवर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये नेपाल के बस ड्राइवर अजीबोगरीब हरकतें कर रहा है।
दरअसल, नेपाल की राजधानी काठमांडू से तकरीबन 400 किलोमीटर दूर मोरांग जिले का निवासी योग्य बहादुर कटुवाल अपनी जीभ से माथा तक छू लेता है। जहां जीभ से नाक छू पाना भी संभव नहीं होता है वहीं ये बस ड्राइवर अपनी जीभ से माथा तक छू लेता है। ये अपने मुंह से अजीबोगरीब चेहरा बना लेता है। अपने मुंह और और नाक को अजीबोगरीब ढंग से मोडक़र हैरान कर देता है। उसे देखकर कतई यकीन नहीं होता है कि ऐसा कोई व्यक्ति कर सकता है। बताया जा रहा है कि यह दुनिया का शायद पहला ऐसा शख्स है जो अपने जीभ को माथे से छू सकता है। योग्य बहादुर की इच्छा है कि अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उसका नाम दर्ज हो।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
