मध्यप्रदेश में सड़क हादसा
- पिकअप वाहन पलटा, दो मृत, 16 घायल
सिवनी, बुधवार, 01 जून 2022। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम रुखड़ के समीप एक मोबाइल कंपनी के केवल खुदाई कार्य में पन्ना जिले के साईंनगर थाना के गांव पुरैना से पिकअप में भरकर मजदूर ग्राम रूखड जाए जा रहे थे। तभी वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई व बाकी अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वही तीन गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में 12 से 17 साल के बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने इस घटना के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
