आरबीआई ने एमएफ और एएमसी की विदेशी देयता और एसेट के लिए वार्षिक सर्वेक्षण शुरू किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 जून 2022। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने म्युचुअल फंड (एमएफ) और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) की विदेशी देयता और एसेट के लिए गुरुवार को 2021-22 का वार्षिक सर्वेक्षण गुरुवार को लॉन्च किया। केंद्रीय बैंक ने बताया कि इस सर्वेक्षण के दौरान एमएफ और एएमसी से विदेशी देयताओं और एसेट के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। उन्हें मार्च समाप्ति के दौरान की विदेशी देयताओं और परिसंपत्ति के बारे में आरबीआई को जानकारी देनी है। आरबीआई ने कहा है कि एएमसी को 15 जुलाई तक अपनी विदेशी देयता और परिसंपत्ति के रिटर्न को ऑनलाइन जमा करना है। म्युचुअल फंड को भी सर्वे शेड्यूल 4 को भरकर 15 जुलाई तक उसे ईमेल से भेजना होगा। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
Similar Post
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
-
जनरल सेठ ने नेपाल में नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से किया सम्मानित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने न ...
