इस होटल में आना है तो चढिए 60,000 सीढियां
वैसे तो आपने कई अलग-अलग तरह के होटल्स के बारे में सुना होगा या देखा होगा जो बाकी सब होटल से किसी खास वजह से अपनी अलग ही पहचान बनाते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बातने जा रहे जिसे देखने के लिए आपको 100 या 200 नहीं बल्कि 60,000 सीढियां चढकर जाना पडता है। सबसे कमाल की बात यह है कि इतनी सीढियां होने के बाद भी यह होटल हमेशा फुल रहता है। यह है दुनिया के सबसे दुर्गम होटलों में एक जेड स्क्रीन होटल। चीन के यलो माउंटेंस पर स्थित इस फोर स्टार होटल तक पहुंचने के लिए 60 हजार सीढियां चढनी पडती हैं। अगर कोई सीढियां न चढना चाहे तो कुली उन्हें कुर्सी पर बैठाकर भी ले जा सकते हैं। पर्यटकों के लिए केबल कार का विकल्प भी मौजूद है। यह होटल 1830 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊपर पहुंचने पर हंगशन माउंटेन रेंज का सुंदर नजारा दिखाई देता है। यह दुनिया का एक मात्र ऐसा स्थल है जहां आप इतनी ऊंचाई तक सीढियां चढकर जा सकते हैं। इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद यहां सभी तरह की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। जिसमें स्पा और स्विमिंग पूल भी है।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
