शाहरूख ने फिल्म जवान का पोस्टर शेयर किया
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म जवान का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।शाहरूख खान दक्षिण भारतीय फिल्मकार एटली के साथ फिल्म जवान में काम करने जा रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म जवान का टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया था। टीजर के बाद शाहरूख ने फिल्म जवान का पोस्टर रिलीज किया है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का पोस्टर जारी किया हैं। फिल्म के पोस्टर में शाहरुख घायल और पट्टी बांधे हुए लुक में पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका इंटेंस एक्सप्रेशन और भी दमदार लग रहा है।अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए शाहरूख ने कैप्शन में लिखा, ''यह रेड चिली सेंट की एक विशेष परियोजना है, जिसने हमारे आस-पास कई कारणों इसकी प्रतीक्षा देखी है। लेकिन कुछ अच्छे लोगों ने कड़ी मेहनत की और इसे पूरा किया। इस सपने को साकार करने के लिए सह-निर्माता गौरव वर्मा,एटली और उनके जवानों को धन्यवाद देना चाहता हूं।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
