जान्हवी कपूर ने फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें शेयर की
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है। जान्हवी कपूर अपनी एक्टिविटी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपने फैंस के साथ फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें साजा की हैं।इन तस्वीरों में वह फ्रांस की अलग-अलग लोकेशंस पर चिल करती हुई दिख रही हैं, जबकि एक तस्वीर में वह एक चर्च नुमा दिखने वाली इमारत के बाहर बैठ कर योगासन की मुद्रा में बैठी हुई दिख रही हैं। साथ ही वह विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर के पास खड़े होकर भी पोज देती दिख रही हैं। जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
