कपूर का ऐसे करें इस्तेमाल, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी
कपूर को घी में भिगोकर पूरे घर में धुंआ करने से बुरी शक्तियां दूर होकर सकारात्मक शक्ति का वास होता है। हिंदु धर्म में पूजन या आरती में कपूर का प्रयोग किया जाता है। इसे जलाने से वातावरण में सकारात्मक उर्जा आती है और सुगंध तो फैलती ही है मन को भी शांति मिलती है। कपूर के औषधि के रूप में भी कई फायदे हैं और जीवन की समस्याओं के उपाय के लिए कर्पूर का प्रयोग बेहद प्रभावकारी होता है। कपूर सफेद कलर का होता है और शुक्रवार को सफेद वस्तु का प्रयोग शुक्र की शांति के साथ ही समृद्धि और प्रगति की प्राप्ति होती है।
सकारात्मक ऊर्जा और शांति के लिए – घर में यदि सकारात्मक उर्जा और शांति प्राप्त करना है तो प्रतिदिन सुबह और शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और संपूर्ण घर में उसकी खुशबू फैलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी। दुरूस्वप्न नहीं आएंगे और घर में अमन शांति बनी रहेगी। इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता है तथा बीमारी होने का भय भी नहीं रहता।
यदि घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कर्पूर की 2 टिकियां रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी दो टिकिया रख दें। इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष निर्मित नहीं होगा। पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदों को डालकर नहाएं। यह आपको तरोताजा तो रखेगा ही आपके भाग्य को भी चमकाएगा। यदि इस में कुछ बूंदें चमेली के तेल की भी डाल लेंगे तो इससे राहु, केतु और शनि का दोष नहीं रहेगा, लेकिन ऐसे सिर्फ शनिवार को ही करें।
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
