अनन्या पांडे ने पुष्पा के गाने 'सामी-सामी' पर किया डांस
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने सुपरहिट दक्षिण भारतीय फिल्म पुष्पा के गाने 'सामी-सामी' पर जबरदस्त डांस किया है। फिल्म पुष्पा का गाना सामी-सामी सुपरहिट हुआ था। रश्मिका मंदाना के इस गाने ने धमाल मचाया था। अब इस गाने पर अनन्या पांडे ने भी जबरदस्त डांस किया है।आईफा 2022 के दौरान अनन्या पांडे ने इस गाने पर डांस किय। अनन्या पांडे का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। अनन्या पांडे का डांस देखने के बाद रश्मिका मंदाना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रश्मिका ने अनन्या पांडे के इस वीडियो पर तुरंत कमेंट किया। उन्होंने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुये 'क्यूटेस्ट' लिखा है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
