आयुष्मान खुराना ने दिखाया शायराना अंदाज
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर अपना शायराना अंदाज दिखाया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना को बहुमुखी प्रतिभा का धनी कलाकार माना जाता है।आयुष्मान ने अपने अभिनय के साथ ही अपनी गायकी से भी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। अब उनके अंदर का एक बेहतरीन शायर भी देखने को मिला है। आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम से लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जो ब्लैक एंड व्हाइट है। उनके सामने कैमरा भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, ''खो जाएगी इन नकली टिमटिमाती बत्तियों की रोशनी कभी..अपने अंदर के उजालो को जिंदा रखना।'' आयुष्मान खुराना की इस पोस्ट को फैंस बेहद पसंद कर रहे है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
