बेटी के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने दी खास अंदाज में बधाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। आज अदाकारा अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में इस खास मौके पर सोनम के पिता एक्टर अनिल कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। जी दरअसल इन दिनों सोनम कपूर लंदन में अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं और वह जल्द मां बनने वाली हैं। अब इन सभी के बीच आज सोनम के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरों के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जी दरअसल उन्होंने अपनी बेटी के दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए कुछ थ्रोबैक तस्वीरों के साथ सोनम के लिए बहुत ही स्पेशल नोट लिखा है।
आप देख सकते हैं इस नोट में उन्होंने जहां एक तरफ अपनी बेटी के जन्मदिन को सेलिब्रेट नहीं कर पाने का विवशता बताई। तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने जल्द ही अपने छोटे राजकुमार या राजकुमारी का वेलकम करने के लिए उत्साह भी व्यक्त किया है। जी दरअसल सोनम कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, “सोनम कपूर, इस साल आपके साथ आपका जन्मदिन नहीं मना पाने के पीछे जो भी कारण हो लेकिन मुझे आशा है कि आने वाले दिनों जब आपसे मिलेगे तो हम अपने (ग्रैंड चाइल्ड) पोते को अपनी बाहों में पकड़ने के बहुत करीब होंगे।''
इसी के साथ अनिल कपूर ने आगे लिखा, "पेरेंटिंग आपके बच्चों के लिए खुश रहने के बीच एक कड़ी है क्योंकि वे अपना जीवन खुद बनाते हैं और दुखी होते हैं कि वे हमेशा आपके आसपास नहीं होते हैं । आप बहुत जल्द अपने लिए देखेंगे। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी लड़की। हम आपको, आनंद और हमारे नन्हे राजकुमार और राजकुमारी को जल्द देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।" वहीं अनिल के अलावा सोनम कपूर को उनके पति आनंद आहूजा ने भी खास अंदाज में विश किया है। आनंद आहूजा ने अपनी लविंग वाइफ यानि सोनम कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ आनंद ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सोनम।’
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
